खोए हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर वास्तविक स्वामी को विधिवत सोपा

मोहनपुर थाना पुलिस ने सीआईआर पोर्टल की मदद से एक खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे उसके असली मालिक को सौंप दिया है। मालिक ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना की पुलिस ने एक खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उसे वास्तविक स्वामी को विधिवत मोबाइल को सोपा. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सीआईआर पोर्टल के माध्यम से एक गुमशुदा मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद किया. बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी का सत्यापन तथा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बरामद मोबाइल को सोपा गया. उन्होंने बताया कि वास्तविक स्वामी बेगूसराय जिले के ठाकुर वाड़ी टोला पानहास वार्ड नंबर 14 का रहने वाला अमित कुमार पिता रामानंद शर्मा है. खोए हुए मोबाइल को पाकर अमित कुमार ने मोहनपुर थाना की पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से ही मेरा मोबाइल मिल पाया है. पुलिस ही लोगों की समस्या का समाधान हेतु 24 घंटे हमेशा तत्पर रहती है. लोगों से अपील है कि कोई भी घटना किसी भी प्रकार की हो पुलिस को अवश्य सूचित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

नित्यानंद सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. लक्ष्मीपुर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >