महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : डीएम

स्टेडियम परिसर में महिला दिवस पर कार्यक्रम, नारी शक्ति को मिला सम्मान

स्टेडियम परिसर में महिला दिवस पर कार्यक्रम, नारी शक्ति को मिला सम्मानजमुई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डीएम अभिलाषा शर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. सम्मान ग्रहण करने वाली नारी शक्ति में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ खुशबू कुमारी, शिक्षा के क्षेत्र में नूपुर कुमारी, नगर परिषद के ईओ डॉ प्रियंका गुप्ता, टाउन प्लानर स्नेहल अंशु, सांस्कृतिक प्रस्तुति में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर, डीपीओ रश्मि रंजन, सीडीपीओ ज्योति कुमारी, आभा कुमारी, पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, सेविका स्नेहलता आदि दर्जनों महिलाओं का नाम शामिल हैं.

नारी शक्ति को सजग एवं सचेत होने की दी सलाह

डीएम अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के उपयोग के लिए महिलाओं को शिक्षित होना पड़ेगा. महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं व पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किये गये हैं, फिर भी समाज में लड़का और लड़की में अंतर समझा जाता है. हम सभी को इस अंतर को समाप्त करना होगा. उन्होंने इस अंतर को मिटाने के लिए नारी शक्ति को सजग एवं सचेत होने की सलाह दी. डीएम ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित की गयी आधी आबादी के उज्जवल भविष्य की कामना की.

आधी आबादी के शिक्षित होने से पूरा समाज और राष्ट्र हो जाता है शिक्षित

डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने इस अवसर पर कहा कि आधी आबादी के शिक्षित होने से पूरा समाज और राष्ट्र शिक्षित हो जाता है. वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के समान स्थान प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने सभी जनों को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया. डीडीसी ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की भी चर्चा की. कार्यक्रम के आरंभ में आइसीडीएस की डीपीओ रश्मि रंजन ने आगत मेहमानों को अंग वस्त्र , पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह दिया. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर की बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरम्यान एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया.

मौके पर थे मौजूद

समारोह में डीटीओ मो. इरफान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता अमु आमला, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, समाजसेवी गुड्डू यादव, मनोहर गुप्ता आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >