143 मामलों में 116 ऑन द स्पॉट निष्पादित

महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन

अलीगंज. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के महादलित टोलों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक पहुंचाना था. शिविरों में सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सौ से अधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इस दौरान जॉब कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नली-गली योजना, नल-जल योजना और ई-श्रम कार्ड जैसी योजनाओं के लिए लाभुकों से आवेदन लिये गये. बीडीओ अभिषेक भारती एवं पीओ असलम हुसैन ने अबगिल चौरासा, इस्लामनगर, कैयार, कोदवरिया, कोल्हाना, पुरसंडा और सहोडा पंचायत के महादलित टोलों में लगे शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कुल 143 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें से 116 मामलों का निबटारा मौके पर ही किया गया. विकास मित्रों की मदद से महादलित परिवारों की पूर्व पहचान की गयी थी, जिससे शिविर में लक्षित लाभुकों को योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से मिल सका. मौके पर बीपीआरओ सौरभ सुमन, एमओ सन्नी कुमार दिवाकर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, डॉ. नोमानी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, किसान सलाहकार समेत अन्य विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >