चकाई. प्रखंड में इन दिनों गौ सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गौ सम्मान अभियान के जिला प्रभारी मदन यादव एवं तहसील प्रभारी दशरथ प्रसाद वर्मा के देखरेख में पेटरपहाड़ी गांव में संगोष्ठी का आयोजन गीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. बैठक में मौजूद लोगों ने देहाती, मगही और गंगोत्री नस्ल के गाय से मिलने वाले फायदे के बारे में बताया गया साथ ही गाय के गोबर से जैविक खाद तैयार करने तथा उसके गोमूत्र से औषधि तैयार करने तथा तैयार औषधि से बीमारियों को दूर भगाने का उपाय बताया गया. जिला प्रभारी मदन यादव ने बताया कि देहाती गाय के घी से जुकाम, सर्दी, शरीर दर्द को दूर करने में काफी सहायक साबित होता है. उन्होंने बताया कि पंचगव्य औषधि से मनुष्य की आसाध्य बीमारी को भी दूर किया जाता है. इन्हीं सब कारणों से गायों की रक्षा करना हमारा परम धर्म एवं कर्तव्य है. इस दौरान गौ रक्षा हेतु उपस्थित लोगों से हस्ताक्षर भी कराया गया. तहसील प्रभारी दशरथ वर्मा ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. जिसे महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जाएगा. उन्होंने बताया कि चकाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत और गांव में गौ सम्मान अभियान कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. संगोष्ठी में सुनीता देवी, अनीता देवी, सीता देवी, मुनिया देवी, कविता देवी,फूलवती देवी, कुंदन कुमार,सरजू यादव,पंचू यादव,मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
गायों की रक्षा करना हमारा परम धर्म व कर्तव्य : मदन यादव
प्रखंड में इन दिनों गौ सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.
