झाझा. रेफरल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित भवन में अवस्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण सोमवार को तीन सदस्य टीम ने किया. उपस्थित सदस्यों ने अल्ट्रासाउंड का स्ट्रक्चर, मशीन की स्थिति व अन्य सुविधाओं के बाबत जानकारी ली. तीन सदस्यीय टीम में एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार धुसिया, डॉ शालिनी शामिल थे. जांच टीम ने रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब से अस्पताल के अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी लिया. इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन की लाइसेंस व अन्य के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने बताया कि अल्ट्रासाउंड का निबंधन 13 जून 2024 को ही समाप्त हो गया था. पीसीपी व डिटी के नियम के अधीन जांच कर प्रतिवेदन जमा करना है. ताकि अल्ट्रासाउंड के नवीनीकरण करते हुए अवधि विस्तार किया जा सके. यदि ऐसा नहीं करेंगे तो अल्ट्रासाउंड का काम पूरी तरह से ठप हो जायेगा.इसी जांच को लेकर 3 सदस्यीय टीम रेफरल अस्पताल पहुंची है. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे.
तीन सदस्यीय टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष का किया निरीक्षण
रेफरल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित भवन में अवस्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण सोमवार को तीन सदस्य टीम ने किया.
