झाझा. रेफरल अस्पताल में सोमवार को मारपीट में घायल हुए आये लोगों से इलाज के नाम पर पाचं सौ रुपये लेने का मरीज ने आरोप लगाया है. बेलाटांड़ गांव निवासी पूजा कुमारी ने बताई कि इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी ने उक्त राशि लिया है. इसे लेकर जब हमलोगों ने कहा कि यह सरकारी अस्पताल है. यहां तो नि:शुल्क इलाज होता है, तो बताया कि मरहम पट्टी किया जा रहा है. उसका चार्ज लगेगा. तभी राशि दे दी. इसे लेकर रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है. यदि कोई आवेदन देते हैं तो उसकी जांच की जाएगी. और जांच में सही पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई की जायेगी.
इलाज के नाम पर राशि लेने का आरोप
रेफरल अस्पताल में सोमवार को मारपीट में घायल हुए आये लोगों से इलाज के नाम पर पाचं सौ रुपये लेने का मरीज ने आरोप लगाया है.
