सेवानिवृत्ति पर महिला पर्यवेक्षिका को दी गयी विदाई

बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्त महिला पर्यवेक्षिका जानकी देवी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

खैरा. बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्त महिला पर्यवेक्षिका जानकी देवी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रेरणा कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन समन्वयक सोनी सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जानकी देवी ने वर्ष 1983 से 2012 तक सेविका के पद पर कार्य किया और इसके बाद महिला पर्यवेक्षिका के रूप में योगदान देते हुए 31 मार्च 2026 तक अपनी सेवाएं दीं. इस अवसर पर प्रेरणा कुमारी ने कहा कि जानकी देवी एक कुशल कर्मी थीं, जिन्होंने कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन किया. कार्यालय के प्रधान सहायक अविनाश कुमार सहित अन्य महिला पर्यवेक्षकों ने उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना की. समारोह में उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में जानकी देवी ने सभी सहकर्मियों से गले मिलकर विदाई ली. उपस्थित कर्मियों ने कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से सभी को सीख लेनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >