पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर भड़के विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार

सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द डायवर्सन बनाने के निर्देश दिए।

खैरा (जमुई). ललदैया काजवे टूटने से बाधित आवागमन को लेकर शनिवार को सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने स्थल का निरीक्षण किया. निर्माणाधीन नए पुल के कार्य की धीमी प्रगति देखकर विधायक भड़क गए और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने तत्काल काजवे के बगल से डायवर्सन बनाने को कहा, ताकि दोपहिया और छोटी गाड़ियों का आवागमन बहाल हो सके. विधायक ने कहा कि काजवे क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है.

डायवर्सन का निर्माण जल्द शुरू कराएं : विधायक

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डायवर्सन का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि नए पुल के तैयार होने तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जरूरी है. निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन नए पुल की प्रगति की भी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम कर पुल का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माण में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी.

कार्य में गुणवत्ता का रखें ख्याल

विधायक ने कहा कि काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पुल लंबे समय तक लोगों के लिए उपयोगी बना रहे. मौके पर विनय केशरी, संतोष सिंह, सतेंद्र रावत, समीर उद्दीन, सुनील मांझी सहित पुल विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >