झाझा-सिमुलतला. आसनसोल मंडल द्वारा रविवार को घोरपारण, सिमुलतला समेत विभिन्न स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज, सीमित ऊंचाई वाले सब वे की स्थापना व एफओबी को हटाने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया. इसके लिए कई ट्रेनों को रद्द किया गया. जबकि कई के रूट बदल दिये गये. इस दौरान झाझा रेलवे प्लेटफार्म की बाहरी परिसर में रेलवे यात्री इधर से उधर घूमते रहे तथा परेशान दिखे. अप एवं डाउन लाइन पूरी तरह से वीरान दिखा. रेलवे यात्री सच्चिदानंद कुमार, दीपेश कुमार, रेखा कुमारी समेत कई रेलवे यात्रियों ने बताया कि रेलवे परिचालन रद्द रहने के कारण हमलोगों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि रेलवे संसाधन संरक्षण को ले यह किया जा रहा है. अप व डाउन लाइन पर कार्य तेजी से हो रहा है. उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू, गाडी़ संख्या 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू, गाडी़ संख्या 63565 जसीडीह-झाझा मेमू, गाडी़ संख्या 63573 जसीडीह-किऊल मेमू, गाडी़ संख्या 63566 झाझा-जसीडीह मेमू, गाडी़ संख्या 63298 झाझा-देवघर मेमू, गाडी़ संख्या 63574 किऊल-जसीडीह मेमू को रद्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त किया गया. गाडी़ संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त किया गया और आसनसोल और बक्सर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रही. गाडी़ संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ किया गया. बक्सर और आसनसोल के बीच यह ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रही. गाडी़ संख्या 63510 झाझा-बर्धमान मेमू आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ किया गया. उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को उसके मौजूदा मार्ग के बजाय पटना-गया-धनबाद के रास्ते चलाई गई. गाडी़ संख्या13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस को उसके मौजूदा मार्ग के बजाय किउल-जमालपुर-साहिबगंज-सैंथिया-अंडाल के रास्ते चलायी गयी. गाडी़ संख्या 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने मौजूदा मार्ग के बजाय धनबाद-गया-पटना के रास्ते चलायी गयी. गाडी़ संख्या 12326 नंगल धाम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. गया-धनबाद-आसनसोल के रास्ते चलाई जाएगी. गाडी़ संख्या 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया – धनबाद -आसनसोल के रास्ते चलाई गई.आसनसोल पीआरओ ने बताया कि गाडी़ संख्या12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित कर चलाई जा रही. गाडी़ संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित कर चलायी जा रही है. गाडी़ संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित कर चलाई जा रही है. डाउन में सुबह 6:00 बजे के बाद 4:20 पर बंदे भारत एक्सप्रेस को गुजारी गयी. जबकि अप लाइन में देर शाम तक कोई गाड़ी नहीं चली थी. स्टेशन प्रबंधक एस माथुरी ने बताया कि 8 घंटे का ब्लॉक लिया गया है. यह ब्लॉक आसनसोल मंडल द्वारा लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
