मलयपुर पावर स्टेशन के टेक्नीशियन को अपराधियों ने मारी गोली, इलाजरत

मलयपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में तैनात टेक्नीशियन 1 देव कुमार गुंजन को ट्रेन में लूटपाट का विरोध करना महंगा पड़ गया.

बरहट. मलयपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में तैनात टेक्नीशियन 1 देव कुमार गुंजन को ट्रेन में लूटपाट का विरोध करना महंगा पड़ गया. गुरुवार की देर रात खगड़िया जिले के मानसी और बदला घाट रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी से मिलने जनसाधारण एक्सप्रेस से सुपौल जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में सवार कुछ अपराधी यात्रियों से लूटपाट करने लगे. जानकारी के मुताबिक, गुंजन ने बदमाशों का विरोध किया, इससे अपराधी बौखला गये. बताया जाता है कि अपराधियों से हाथापाई के दौरान गुंजन ने हथियार हटाने की भी कोशिश की. इसी क्रम में बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जो उनके सीने में जा लगी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना की खबर मिलते ही मलयपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में शोक और चिंता का माहौल बन गया. सहकर्मियों ने बताया कि देव कुमार गुंजन पिछले 15 वर्षों से यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने व्यवहार व कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं. उनकी पत्नी अस्मिता कुमारी वर्तमान में सुपौल में एमवीआइ पद पर कार्यरत हैं. पूर्व में वह भी मलयपुर विद्युत पावर सब स्टेशन में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं. करीब पांच वर्ष पूर्व दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था. नौकरी में पदस्थापन के बाद अस्मिता सुपौल में रहने लगीं, जबकि देव कुमार गुंजन मलयपुर से ही आवागमन कर अपनी सेवा दे रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >