झामुमो ने चलाया जन जागरूकता अभियान

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी 12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश करने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है.

सरौन. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी 12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश करने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है. सोमवार को झामुमो बिहार प्रदेश संयोजक पृथ्वी राज हेंब्रम के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए झामुमो नेता पृथ्वी राज हेंब्रम ने बताया कि झामुमो परिवार चकाई विधान सभा क्षेत्र के साथ साथ बिहार राज्य के 12 विधान सभा क्षेत्र में बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इस की शुरुवात चकाई विधान सभा क्षेत्र से करते हुए.झामुमो कार्यकर्ता गांव गांव जा कर लोगों को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लिए तैयार कर रहे हैं. इस प्रचार अभियान में शामिल सभी झामुमो परिवार के लोगों ने पूरे तन मन से कार्य करते हुए लोगों को झामुमो से जोड़ने की अपील करते हुए सामाजिक, राजनीतिक न्याय, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा वो बेहतर विकास के लिए झामुमो को खुल कर साथ देने की बात करते हुए लोगों को पंचायत, से बुथ स्तर पर जोड़ने की मुहिम शुरू किया है. इस कार्य के लिए सभी झामुमो कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं. अभियान के दौरान राजू कॉल पूर्व प्रखंड अध्यक्ष झामुमो, शिवाल हेंब्रम, शिबू सोरेन, शंभु, महेंद्र, रोहित, जुलिया सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >