हेमन ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे झाझा के राहुल

लोगों में खुशी

झाझा. झाझा निवासी राहुल कुमार सिंह का चयन हेमन ट्रॉफी के लिए हुआ है. जमुई का मैच भागलपुर स्थित सैंडिस कंपाउंड में होगा. इसके लिए राहुल शनिवार को भागलपुर के लिए रवाना हो गये हैं. क्रिकेटर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि झाझा से मेरा चयन हुआ है. हमलोगों का पहला मैच बांका से है. शिक्षक दिनकर सिंह व प्रतिभा सिंह का पुत्र अवकाश कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वरीय जिला टीम के लिए हमारा चयन हुआ है. उन्होंने बताया कि हमने पहले भी स्टेट लेवल से खेला है. उन्होंने बताया कि जमुई को अंगिका जोन में रखा गया है. इस जोन में जमुई का मैच बांका, लखीसराय, मुंगेर व भागलपुर से होगा. राहुल का हेमन ट्रॉफी में सिलेक्शन होने से ना सिर्फ क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह है, बल्कि चंदवारी मैदान खिलाड़ी व रेलवे स्टेशन क्लब क्रिकेट के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >