Jamui Sadar Hospital OPD :सदर अस्पताल जमुई में आज विभिन्न विभागों की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार पुरुष ओपीडी से लेकर महिला ओपीडी, सर्जरी, आर्थो, आई और इमरजेंसी तक सभी विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. ऐसे में मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले यह जान लें कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.
पुरुष और महिला ओपीडी में आज ये डॉक्टर देंगे सेवा
सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों का इलाज करेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव सिंह की ड्यूटी लगाई गई है. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ श्वेता सिंह मरीजों को देखेंगी.
आर्थो, डेंटल और आई ओपीडी में भी रहेगी सुविधा
आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद मरीजों को देखेंगे. आई ओपीडी की जिम्मेदारी डॉ थनीष कुमार को सौंपी गई है. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन सेवाएं देंगे. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष उपलब्ध रहेंगे.
बच्चों और टीबी मरीजों के लिए भी विशेष व्यवस्था
पीडिया ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम और एसएनसीयू में डॉ प्रितम प्रिया मरीजों की देखभाल करेंगे. दूसरी पाली में एसएनसीयू की जिम्मेदारी डॉ अमित रंजन संभालेंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी एक्टिव
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
ऑपरेशन और पैथोलॉजी सेवाएं भी रहेंगी चालू
आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम और जेनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज मौजूद रहेंगे. एनेस्थीसिया विभाग में तीनों पालियों के लिए अलग-अलग डॉक्टरों की तैनाती की गई है.
