Jamui Sadar Hospital OPD: जमुई. सदर अस्पताल जमुई में रविवार को विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, शिशु रोग, दंत रोग, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित होगी.
पुरुष ओपीडी से लेकर शिशु रोग विभाग तक पूरी व्यवस्था
पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम और दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह मरीजों का इलाज करेंगे. पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ प्रतिक प्रिया बच्चों का उपचार करेंगे. टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार तथा मानसिक स्वास्थ्य विभाग में डॉ शुभम घोष अपनी सेवाएं देंगे.
दंत रोग से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ सौरव सुमन उपलब्ध रहेंगे. वहीं नेत्र ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम मरीजों की जांच करेंगे.
सर्जरी और ऑपरेशन थिएटर में भी विशेषज्ञ तैनात
सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगायी गयी है. आई ओटी में डॉ थनीष कुमार और जनरल ओटी में डॉ मृत्युंजय कुमार ऑपरेशन संबंधी सेवाएं संभालेंगे. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन तथा ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज मौजूद रहेंगे.
महिला मरीजों के लिए तीन पालियों में डॉक्टर
महिला ओपीडी में तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. पहली पाली में डॉ प्रवीण जिया, दूसरी पाली में डॉ स्निग्धा और तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा महिला मरीजों को परामर्श और उपचार देंगी.
इमरजेंसी सेवा दिन-रात रहेगी चालू
अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. पहली पाली में डॉ अमित कुमार, दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन आपातकालीन मरीजों का इलाज करेंगे.
एसएनसीयू और एनेस्थीसिया विभाग में भी तैनाती
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ शैलेन्द्र कुमार और दूसरी पाली में डॉ अजय कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ मनीष कुमार और तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार तैनात रहेंगे.
