Jamui Road Accident: जमुई में एनएच-333 जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया घाटी स्थित चिरेन पुल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार हाईवा और गिट्टी लदे 16 चक्का ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और सहायक मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए. टक्कर मारने के बाद हाईवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
नालंदा जा रहा था गिट्टी लदा ट्रक
जानकारी के अनुसार, बीआर-21जीसी-3496 नंबर का 16 चक्का ट्रक गिट्टी लेकर चकाई से नालंदा की ओर जा रहा था. जैसे ही ट्रक बटिया घाटी के चिरेन पुल के पास पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी.
ट्रक के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक गौतम कुमार और उसका सहायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे. दोनों को हल्की चोटें आई हैं.
हाईवा चालक मौके से फरार
हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
Jamui Road Accident: पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि फरार हाईवा और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि चालक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
