ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनज़र राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता व स्पष्ट संवाद बनाये रखने को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

जमुई. ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनज़र राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता व स्पष्ट संवाद बनाये रखने को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए परिचालन तैयारियों को मजबूत करना बेहद ज़रूरी है. बैठक में राज्य के सभी जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जमुई जिले के उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर नियमित सतर्कता बनाये रखें, सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. उन्होंने संवाद व सामूहिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल देते हुए कहा कि समय रहते उचित कार्रवाई और लोगों में भरोसे का माहौल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >