भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर ट्रेनों में बढ़ायी गयी चौकसी

भारत व पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए रेलवे पुलिस सतर्क व चौकस है.

झाझा. भारत व पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए रेलवे पुलिस सतर्क व चौकस है. इसे लेकर शुक्रवार को राजकीय रेल पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम झाझा से गुजरने वाली सभी तरह के रेलगाड़ियों में चौकसी बढ़ा दी है. इसके अलावा प्लेटफार्म पर उपस्थित सभी रेलवे यात्रियों की सामान की जांच की गयी व संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जा रही है. संयुक्त रेलवे पुलिस टीम लगातार जहां प्लेटफार्म पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं. वहीं समय-समय पर गुजरने वाले ट्रेनों की भी सघन जांच की जा रही है. इसे लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर झाझा से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियों की गहन जांच की जा रही है. इसके अलावा झाझा स्टेशन पर उतरने वाले और झाझा स्टेशन से ट्रेन लेने वाले सभी तरह के रेलवे यात्रियों की सामानों की जांच भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि लगातार हमलोग बिना टिकट यात्रा न करने के अलावा अन्य तरह की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा प्रत्येक यात्रियों से कहां से आ रहे हैं, कहां जाना है, जाने का क्या उद्देश्य है, साथ में कौन-कौन है, क्या सामान लेकर जा रहे हैं समेत कई तरह की जांच कर पूछताछ किया जा रहा है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि यह लगातार चलेगा. मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के कई पुलिस पदाधिकारी व बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >