सदर अस्पताल में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लिनिकों में मौसमी बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है.

जमुई. गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लिनिकों में मौसमी बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. सदर अस्पताल से लेकर जिले के पीएचसी, सीएचसी व रेफरल अस्पतालों में मौसम जनित रोगों से बीमार लोगों का पहुंचना लगातार जारी है. तेज धूप के कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखार के चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं.

उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे रोगियों की बढ़ी संख्या

सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में उल्टी-दस्त, दमा तथा बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. बीते शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक इमरजेंसी कक्ष में दो दर्जन से अधिक उल्टी- दस्त तथा बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती करवाया गया है. रविवार की सुबह खैरा प्रखंड क्षेत्र के पनभरवा गांव निवासी राजेश कुमार, नगरपरिषद क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी बालदेव कुमार यादव, फुलवंती देवी, राधा कुमार को उल्टी, बुखार, पेट दर्द, दस्त होने की शिकायत पर इमरजेंसी कक्ष में भर्ती करवाया गया. इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि हीट वेव के कारण इन दिनों पेट दर्द, दस्त, खांसी, बुखार, सिरदर्द जैसी बीमारी से लोग अधिक ग्रसित हो रहे हैं. उन्होंने गर्मी के मौसम में तैलीय व मसालेदार भोज्य पदार्थ नहीं खाने की सलाह दी है. उन्होंने ताजे फलों का सेवन करने, अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने, रसीले फलों का सेवन करने की बात कही. साथ ही लोगों से दस बजे के बाद खुली धूप में बाहर न निकलने की अपील की. उन्होंने कहा कि कभी भी भूखे पेट न रहे, पर्याप्त पेय पदार्थों का सेवन करें ऐसा नहीं करने से घरों में रहते हुए भी आप बीमारी के चपेटे में आ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >