जमुई.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जन शिक्षण संस्थान परिसर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षाविद् मुक्तिरानी, मीना कुमारी, एवं रुक्मिणी कुमारी झा मौजूद रहीं. कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथियों ने महिलाओं के ऐतिहासिक, राजनीतिक योगदान और उनके संरक्षण में बने कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला. महिला शक्ति के कर्तव्यों का बोध कराया. जेएसएस जमुई डायरेक्टर अंशुमान ने बेहतर समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को आगे आने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी तकरीबन महिलाओं की है और अगर महिलाएं आगे आएंगी तो एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है. शिक्षित व जागरूक महिलाएं सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर सकती हैं.विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बीच म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मेहंदी जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. इसके अलावा ट्रेनर ऊषा कुमारी, कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी, गुड़िया केशरी, बबीता देवी एवं अभिषेक कुमार झा को उत्कृष्ट ट्रेनिंग के लिए सम्मानित किया गया. गिद्धौर सेंटर के कम्प्यूटर प्रशिक्षुओं ने नारीशक्ति आधारित एक नाटक का मंचन कर खूब तालियां बटोरी. संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार ने मंच संचालक की भूमिका निभायी. मौके पर अकाउंटेंट मनोज कुमार्, एसिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर विकास रंजन, फील्ड ऑफिसर सोनी कुमारी, कार्यालय कर्मी रोहित रावत, प्रीति कुमारी समेत सैकड़ों लाभार्थी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
