होमगार्ड में अधिनायक लिपिक के पद की हुई परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी में 'अधिनायक लिपिक' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जिले के 7 केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

जमुई. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी में ”अधिनायक लिपिक” के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जिले के 7 केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कुल 3960 परीक्षार्थियों के लिए 7 केंद्र बनाये गये थे. इनमें ब्लेक डायमंड पब्लिक स्कूल कटौना, प्लस टू हाई स्कूल जमुई, एसएस गर्ल्स स्कूल जमुई, राजकीय महिला डिग्री महाविद्यालय और गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल जमुई शामिल हैं. परीक्षा में 3960 में से कुल 1740 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2220 अनुपस्थित पाये गये. डीएम श्री नवीन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग की गयी और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों ने की. परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्रों के सीलबंद ट्रंक अभ्यर्थियों के सामने खोले गये. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी. जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही. किसी भी केंद्र से कदाचार की सूचना नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >