शांति व सौहार्द बनाये रखने का संदेश देता है होली पर्व

प्रखंड के बटिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

सोनो. प्रखंड के बटिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता ओंकारनाथ बरनवाल, पूर्व सरपंच सह प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल बरनवाल ने शिरकत की. बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दिया. पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने कहा कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के इस पर्व को शांति और सौहार्द से मनाएं. उन्होंने क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना किया. मौके पर मोहन बरनवाल, निलेश बरनवाल, गोलू बरनवाल, गोपाल बरनवाल, रंजीत यादव, नागेश्वर यादव, ललन बरनवाल, शंभु बरनवाल, पंकज बरनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बटिया के बाद पूर्व एमएलसी पैरा और धुरपहरी में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >