गिद्धौर गोलीकांड में निशाना सिंटू था या कोई और? गोलीबारी में महिला को लगी थी गोली

गिद्धौर के मौरा गांव में अपराधियों ने सिंटू यादव को निशाना बनाया, लेकिन गोली रूपा देवी को लग गई। एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जांच जारी है।

गिद्धौर (जमुई) : थाना क्षेत्र के मौरा गांव के यादव टोला में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी की घटना अब कई सवाल खड़े कर रही है. इस घटना में लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

तीन अपराधी सिंटू यादव की तलाश में पहुंचे थे

ग्रामीणों के अनुसार, रात में तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधी गांव निवासी मोती यादव के पुत्र सिंटू यादव की तलाश कर रहे थे. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सिंटू यादव को मोबाइल पर कॉल भी किया था. इसी दौरान घर के आसपास आहट सुनकर सामने स्थित घर से रूपा देवी बाहर निकलीं.

ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि तीन राउंड गोलियां चलायी गयीं. एक गोली सिंटू यादव के दरवाजे पर लगी, जबकि दूसरी गोली रूपा देवी को जा लगी. ग्रामीणों के शोर मचाने पर अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये.

ग्रामीणों के मुताबिक, रूपा देवी का किसी से कोई विवाद नहीं था. उनका घर सिंटू यादव के घर के ठीक सामने है. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों का निशाना कोई और था और गोली रूपा देवी को लग गयी.

एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंचकर की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को एसडीपीओ अभिषेक कुमार मौरा गांव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस सिंटू यादव से भी पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय, निशि कुमारी सहित पुलिस टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है. घटना के बाद मौरा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें :गोलीबारी में महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार सौरभ

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >