Jamui, सदर अस्पताल के पास से चार निजी एंबुलेंस जब्त
Copied link
सदर अस्पताल के पास से चार निजी एंबुलेंस जब्त
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट,
सदर अस्पताल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुये सदर अस्पताल के बाहर लगे चार निजी एंबुलेंस को जब्त कर लिया है. उक्त कारवाई जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार के नेतृत्व में की गई है. वरीय उपसमाहर्ता सावन कुमार द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सदर अस्पताल के बाहर निजी एंबुलेंस खड़ा नहीं करें इसके बावजूद एंबुलेंस संचालक द्वारा अवैध रूप से एंबुलेंस खड़ा किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि कुछ एंबुलेंस कर्मी सदर अस्पताल आने-जाने वाले मरीज तथा उसके परिजनों को अपने जाल में फंसाकर निजी क्लीनिक में भर्ती कराने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब्त चार एंबुलेंस में एक एंबुलेंस रिंकू पांडेय, दो पिंकू पांडेय तथा एक बच्चन रावत का है. सभी पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.