धोबियाकुरा गुवाहाटी खेल मैदान में फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन,परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

धोबियाकुरा गुवाहाटी फुटबॉल खेल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में गुगुलडीह की टीम ने चकाई को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की. सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया.

झाझा (जमुई). प्रखंड क्षेत्र के धोबियाकुरा गुवाहाटी फुटबॉल खेल मैदान में शनिवार को चकाई व गुगुलडीह के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. मैच का उद्घाटन सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने फीता काटकर किया. इस दौरान खेल आयोजन समिति संयोजक सद्दाम हुसैन, महबूब अंसारी, जसीर अंसारी, इरशाद अंसारी समेत कई लोगों ने अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार देकर स्वागत किया. फुटबॉल मैच में दोनों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना-अपना खेल दिखाया. पूरे खेल के दौरान गुगुलडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे.

जबकि चकाई की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी.इस प्रकार गुगुलडीह की टीम चार गोल से मैच को जीत लिया. विजेता टीम को मंत्री श्री रावत ने ट्राफी एवं अन्य उपहार दिया.उपस्थित खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रावत ने कहा कि फुटबॉल बहुत ही पुराना खेल है. इस खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. इसके अलावा सामाजिक समरसता में बढ़ोतरी होती है. आज फुटबॉल खेल में लोग अपना करियर भी बना रहे हैं. सरकार कई योजनाओं का लाभ दे रही है .इसलिए मन से खेलें. मौके पर जदयू वरिष्ठ नेता शैलेंद्र रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना सिंह व मोहन पासवान, मुकेश राजहंस ,करी अलाउद्दीन, राजेंद्र रावत, उपप्रमुख प्रतिनिधि रवि यादव,मो रिजवान, अमित यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >