आसमान से बरस रही आग, सड़कें सुनसान

जेठ माह शुरू होते ही गर्मी ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है. गर्मी की तपिश से लोग हलकान हो रहे हैं.

जमुई जेठ माह शुरू होते ही गर्मी ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है. गर्मी की तपिश से लोग हलकान हो रहे हैं. बुधवार की सुबह से ही भगवान सूर्य आसमान से आग बरसा रहे थे. चिलचिलाती धूप और तेरह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे. इस वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. शाम छह बजे के बाद बाजार में थोड़ी हलचल दिखी. मगर उससे भी दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नहीं देखी गयी. दिन के ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक तापमान में काफी इजाफा देखा गया. लोग धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में शरण लेने के लिए पहुंच रहे थे. यह आलम कचहरी चौक से लेकर सदर अस्पताल व बाजार में कमोबेश दिख जा रहा था. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा लेकिन लोग 42 डिग्री तापमान महसूस कर रहे थे. कृषि विज्ञान केन्द्र के केंद्र प्रमुख सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक दिन और रात का तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि 15 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड

बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम, नींबू का शरबत, शिकंजी व अन्य शीतल पेय का सेवन करना शुरू कर दिया है. जिस कारण ठंडे पेय पदार्थ की डिमांड बढ़ गयी है.

अगले छह दिनों का तापमान

-गुरुवार – अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री

-शुक्रवार – अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री

-शनिवार – अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

-रविवार – अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

-सोमवार – अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

-मंगलवार – अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है.

इन बातों का रखें ख्याल

– बेवजह धूप में निकलने से बचे- जब भी बाहर निकले पूरा शरीर व चेहरा ढककर निकले

– सूती कपड़े पहनकर, इससे गर्मी का असर कम लगेगा

– खाली पेट बाहर न निकले, पानी पीते रहे

– शाम में नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >