बच्चों के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

थानाक्षेत्र के बाराजोर गांव में गुरुवार अपराह्न छोटे-छोटे बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई

झाझा. थानाक्षेत्र के बाराजोर गांव में गुरुवार अपराह्न छोटे-छोटे बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. एक पक्ष से घायल की पहचान शहिदा खातून और उसकी बेटी सकीना खातून के रूप में हुई है. जबकि दूसरे पक्ष से घायल की पहचान मो इरशाद, उसकी पत्नी नफीसा खातून, भाभी लाडली खातून, बहन तरुनुम खातून, पुत्र अय्यान अंसारी के रूप में हुई है. एक पक्ष से घायल शहिदा खातून की बहु समीना खातून ने बताया कि मेरे घर के बच्चे को मो इरशाद के बच्चे ने गाली-गलौज कर मारने लगा. जब मेरी सास उस बच्चे के परिजनों को बोलने के लिए गई तो इरशाद, मकसूद, छोटी सहित अन्य 4-5 लोगों ने मारपीट कर धक्का दे दिया. जिससे मेरी सास का हाथ टूट गया. जब मेरी ननद बीच-बचाव की कोशिश किया तो उसके साथ भी उनलोगों ने मारपीट कर टांगी से वार कर घायल कर दिया. दूसरे पक्ष से घायल मो इरशाद ने बताया कि फारूक की बेटी ने मेरे बेटे अय्यान को मार रहा था. शिकायत करने पर फारूक और उसके घर के अन्य लोग जबरन मेरे घर में घुसकर घर के सभी सदस्यों को लाठी-डंडा से मारने लगा. घटना की सूचना थाना को दी गई. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >