वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

गरही थाना क्षेत्र के गोली पंचायत अंतर्गत बोझायत गांव में गुरुवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

खैरा. गरही थाना क्षेत्र के गोली पंचायत अंतर्गत बोझायत गांव में गुरुवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के 43 वर्षीय सुरो यादव, पिता युवराज यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुरों यादव अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गयी और अचानक जोरदार वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उनकी तलाश में खेत पहुंचे, जहां वे मृत अवस्था में पड़े मिला. घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है. अब परिवार के समक्ष पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही गरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >