झाझा. रेलवे रिहायशी परिसर में अवस्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री शक्तिपीठ मस्तिष्क की ओर से संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने गुरुवार को नेत्र जांच शिविर लगाया. इस दौरान दर्जनों मरीजों का इलाज किया गया. नेत्र जांच शिविर में चिकित्सक के अलावे अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहकर अलग-अलग जांच की. शिविर में पहुंचे मरीज का पहले पंजीकरण किया गया. उसके बाद बारी-बारी से आंखाें की जांच की गयी. गायत्री ज्ञान मंदिर सदस्य भारत साह ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से जनमानस को लेकर कई सामाजिक कार्य लगातार किये जाते रहे हैं. उसी क्रम में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
