गिद्धौर बाजार में हर रोज लग रहा भीषण जाम

गिद्धौर बाजार के लार्ड मिंटो टॉवर चौक के समीप मंगलवार को बालू लदे ट्रकों एवं बेतरतीब ढंग से यात्री वाहनों के परिचालन से दिन भर भीषण जाम लगा रहा.

गिद्धौर. गिद्धौर बाजार के लार्ड मिंटो टॉवर चौक के समीप मंगलवार को बालू लदे ट्रकों एवं बेतरतीब ढंग से यात्री वाहनों के परिचालन से दिन भर भीषण जाम लगा रहा. इससे सड़क पर वाहन चालकों व राहगीर परेशान रहे. बतातें चले कि क्षेत्र में नो एंट्री नहीं लगने के कारण दिन रात बालू लदे ट्रक के परिचालन होने से हर दिन यहां जाम लगा रहता है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दिन रात बालू लदे ट्रकों का परिचालन यहां मुख्य बाजार के निकट राजमार्ग पर देखा जा रहा है. जिसकी वजह से हर रोज यहां जाम लगा ही रहता है. ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां जाम से निजात दिलाने को ले कवायद सिफर है. लिहाजा यहां जाम की समस्या आम बनी हुई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लार्ड मिंटो टॉवर के निकट लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >