आज पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा लक्ष्मीपुर के कनीय अभियंता आर्यन राज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति दिन के 10 बजे से लेकर दिन के 02 बजे तक बाधित रहेगी. इसकी वजह 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि विद्युत से संबंधित सभी कार्य उपरोक्त समय से पहले कर ले.

अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर 10 लोगों पर प्राथमिकी

झाझा. सहायक विद्युत अभियंता विनोद नागर के निर्देश पर अवैध विद्युत का उपयोग करने वालों पर छापेमारी में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बोड़बा प्रशाखा कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्र ने बताया की पैरगाहा गांव निवासी बुद्धू यादव, राजेंद्र यादव, लालू प्रसाद यादव, मुरी देवी, कैलाश यादव, रेणु देवी, सरिता देवी तथा दुमरमोह गांव में वैष्णो देवी, आबिद अंसारी, कपिल साह अपने-अपने घर में अवैध विद्युत प्रयोग करते पकड़े गए. सभी लोगों ने 80 हजार 86 रुपया राजस्व की हानि विभाग को दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रहीं है.

बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चंद्रमंडीह . चकाई विधुत प्रशाखा क्षेत्र में बुधवार को छापेमारी के दौरान तीन घरों में अवैध रूप से बिजली उपभोग करते पाया गया. कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार ने नुकसान की राशि का जुर्माना लगाते हुए चकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अभियंता ने बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में छापेमारी में इंदु देवी पति संजय राय, कोहवराटांड़ में आनंदी मोहली तथा चकाई नीचे बाजार में संजय कुमार स्वर्णकार के आवासीय परिसर में एलटी मैन लाइन में टोंका जोड़कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया. इंदु देवी पति संजय राय पर 26384 रुपये, आनंदी मोहली पर 2951 रुपये व संजय कुमार स्वर्णकार पर 19942 रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही उनलोगों पर चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >