हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत

प्रखंड अंतर्गत लालीलेवार पंचायत के कटहराचौपाल गांव के बहियार में गुरुवार को जमीन पर गिरे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी.

सोनो. प्रखंड अंतर्गत लालीलेवार पंचायत के कटहराचौपाल गांव के बहियार में गुरुवार को जमीन पर गिरे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग में कार्यरत लोगों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि खेत व बहियार से होकर गुजरने वाला 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन विद्युत तार गुरुवार को जमीन पर गिर गया था. कटहरा चौपाल निवासी अशोक यादव का मवेशी इस तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गनीमत रही कि कोई किसान उधर से नहीं गुजरा, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था. पशुपालक अशोक यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर विभाग समय पर कॉल रिसीव कर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर देता तो यह घटना टल सकती थी. उन्होंने मृत मवेशी के लिए मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तार की देखभाल सहित अन्य रूटिंग वर्क अच्छे से नहीं करने के कारण ही इस तरह के हादसे होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >