जमुई में 19 मई को पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां पूरी

जमुई में 19 मई को पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां पूरी

-जिले के वरीय पदाधिकारी सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर समाधान का होगा प्रयास

जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट,

जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में आगामी 19 मई को सहयोग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. शिविर में जिले के कई वरीय पदाधिकारी शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करेंगे. खासकर खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत में कार्यक्रम को लेकर पंचायत सरकार भवन में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

बताया गया कि बिहार के मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में अब जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की जन शिकायतों का सरल, सुलभ एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

शिविर की शुरुआत थेगुआ एवं इंदपे पंचायत से होगी

जानकारी के अनुसार 19 मई को सहयोग शिविर की शुरुआत थेगुआ एवं इंदपे पंचायत से होगी. थेगुआ पंचायत में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मितेश कुमार शांडिल्य आवेदन प्राप्त करेंगे, जबकि इंदपे पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार लोगों की समस्याएं सुनेंगे। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार करेंगे.

वहीं खैरा प्रखंड के अमारी एवं गोपालपुर पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. अमारी पंचायत में जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार आम लोगों से आवेदन प्राप्त कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे, जबकि गोपालपुर पंचायत में मद्य निषेध अधीक्षक सुभाष कुमार मौजूद रहेंगे. दोनों जगहों की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता स्वाति कुमारी करेंगी.

अमारी पंचायत में मुखिया शशिकला देवी एवं प्रतिनिधि मुन्ना मंडल द्वारा जिला प्रशासन के स्वागत एवं शिविर की सफलता को लेकर पंचायत सरकार भवन में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. पंचायत स्तर पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

इधर सिकंदरा प्रखंड के सिझौड़ी पंचायत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अभिषेक कुमार आवेदन प्राप्त करेंगे, जबकि इटासागर पंचायत में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार लोगों की समस्याएं सुनेंगे. दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा करेंगे.

मिर्जागंज पंचायत में जिला मत्स्य पदाधिकारी सर्वोत्तम कुमार तथा कैयार पंचायत में जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे. इन दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार करेंगे.

बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना शिक्षा) सीमा कुमारी एवं मलिकपुर पंचायत में जिला उद्यान पदाधिकारी शिवाजी हेंब्रम आवेदन प्राप्त करेंगे. दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल करेंगे. वहीं मटिया पंचायत में कृषि सहायक निदेशक भूमि संरक्षण प्रमोद कुमार लोगों की शिकायतें सुनेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय समाहर्ता विनोद प्रसाद करेंगे.

जिला प्रशासन के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारी अलग-अलग पंचायतों में पहुंचकर संयुक्त रूप से शिविर लगाएंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >