जमुई में 234820 घरों तक पहुंचा स्वच्छ जल

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत जिले में जलापूर्ति का कार्य तीव्र गति से जारी है.

जमुई. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत जिले में जलापूर्ति का कार्य तीव्र गति से जारी है. अब तक पीएचडी के 1443 वार्डों एवं पीआरडी के 582 वार्डों में कुल 2,34,820 घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा चुका है. प्रमंडल द्वारा छूटे हुए टोलों को आच्छादित करने के लिए पीएचडी की 1271 योजनाओं का टेंडर पूर्ण कर कार्यादेश निर्गत कर दिया गया है. इन योजनाओं के तहत बोरिंग, मोटर एवं अन्य संरचनात्मक कार्य प्रगति पर हैं और शीघ्र ही पूरा कर सभी घरों को जल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसी तरह पीआरडी के अंतर्गत छूटे टोलों के लिए 695 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया चल रही है. निविदा निष्पादन के बाद इन योजनाओं का कार्य भी प्रारंभ किया जायेगा. हाल ही में चल रही योजनाओं का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता की समीक्षा की गई. प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अगली प्रक्रिया में शीघ्र ही शेष योजनाओं का कार्यादेश निर्गत कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा ताकि हर घर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >