प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बिहार दिवस को लेकर हुए क्विज, प्रश्नोत्तरी एवं गणित ओलंपियाड में दर्जनों बच्चों ने लिया भाग

बिहार दिवस को लेकर हुए क्विज, प्रश्नोत्तरी एवं गणित ओलंपियाड में दर्जनों बच्चों ने लिया भाग चंद्रमंडीह. चकाई स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को बिहार दिवस को लेकर स्कूली बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने क्विज, प्रश्नोत्तरी एवं गणित ओलंपियाड एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें मुस्कान, महिमा, रागिनी, प्रीति, आभा, प्रिया, खुशबू, अनुप्रिया, रुनझुन, जुगनू, रूपम, परी, अन्नू, किरण, हनी, अर्जुन, आशीष, गोलू, मन्नू, मोनिका, सुरुज, विपिन, रोहित, केशव, दिलखुश आदि बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. पेंटिंग में बच्चों ने जलजीवन हरियाली, जल एवं वायु प्रदूषण, बिहार की सांस्कृतिक विरासत जैसी थीम को प्रदर्शित किया. वहीं विभिन्न वर्ग श्रेणी के क्विज में पुरुषोत्तम कुमार, अनूप रवानी एवं अमित रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. चित्रकला में रुनझुन कुमारी, जुगनू कुमारी एवं खुशबू कुमारी तथा गणित ओलंपियाड में परी कुमारी, अनुप्रिया भारती एवं रूपम सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर उपस्थित बीईओ सीताराम दास, बीपीएम विपुल कुमार सिंह, शिक्षक संजीव कुमार कौशिक, अनिल कुमार पांडेय एवं अमरनाथ चौधरी ने बच्चों को प्रतियोगिता में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर बीआरपी अवधेश कुमार, भूदेव दास, भोला बास्के, पंकज कुमार, डब्लू पंडित सहित शिक्षक कासिम अंसारी, प्रदीप दास, प्रणव कुमार, सताक्षी सुमन, राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >