बाइक की ठोकर से बालक घायल

लखीसराय जिले के भलुई गांव में बीते शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जमुई. लखीसराय जिले के भलुई गांव में बीते शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा घायल बालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल बालक भलुई गांव निवासी विपिन कुमार के पुत्र अंकुश कुमार है. परिजन द्वारा बताया गया कि अंकुश कुमार घर के बाहर शौच के लिये गया था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बालक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया. जिससे अंकुश कुमार घायल हो गया. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत बालक अंकुश कुमार की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >