झाझा. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से एक युवती प्रेम प्रसंग में फरार हो गयी है. मामले को लेकर युवती का भाई ने थाने में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में भाई ने बताया कि बीते तीन अप्रैल को मेरी बहन कॉलेज जाने के लिए सुबह 9:00 बजे घर से निकली, जो आज तक नहीं लौटी है. अपने स्तर से काफी खोजबीन की. तभी पता चला कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घोरपड गांव निवासी श्याम सुंदर शाह का पुत्र मनजीत कुमार मेरी बहन को लगातार तंग किया करता था. कई बार हमलोगों ने समझने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं माना. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी बहन को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस हर पहलु की जांच कर रहीं है.
युवती के फरार होने पर भाई ने थाने में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से एक युवती प्रेम प्रसंग में फरार हो गयी है. मामले को लेकर युवती का भाई ने थाने में आवेदन दिया है.
