जन सुराज पार्टी के सदस्य के साथ मारपीट, लगायी गुहार

थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी जन सुराज पार्टी के सदस्य विमल कुमार मिश्रा के साथ मारपीट की गयी है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी जन सुराज पार्टी के सदस्य विमल कुमार मिश्रा के साथ मारपीट की गयी है. इसे लेकर विमल कुमार मिश्रा ने आवेदन देकर गांव के ही रहीश यादव पिता बिनेश्वर यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. विमल मिश्रा ने बताया कि बीते शनिवार देर शाम मैं खेती कार्य को ले मजदूर ढूंढ कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान रहीश यादव ने उनपर हमला कर दिया तथा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >