बीपीटीपीआईए प्रवेश परीक्षा-2026 का आधिकारिक परीक्षा केंद्र बना सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डढ़वा माधोपुर (चकाई) को बिहार प्राइवेट टेक्निकल एंड प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन (बीपीटीपीआईए) की प्रवेश परीक्षा-2026 का आधिकारिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

सरौन (जमुई) . सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डढ़वा माधोपुर (चकाई) को बिहार प्राइवेट टेक्निकल एंड प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन (बीपीटीपीआईए) की प्रवेश परीक्षा-2026 का आधिकारिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. संस्थान में 3 अगस्त को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. संस्थान प्रशासन के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित अभ्यर्थियों के लिए तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पार्श्व प्रवेश (लेटरल एंट्री) अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

नये छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया रहेगी जारी

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का आग्रह किया है. सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. वहीं नए विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रहेगी, जिसके लिए 10वीं और 12वीं की अंकपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. संस्थान के अनुसार डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है. पात्र विद्यार्थियों को बिहार सरकार की छात्रवृत्ति एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा.

बीपीटीपीआईए का परीक्षा केंद्र बनाया जाना गौरव की बात : कौशल

संस्थान के डीन कौशल हंसराज ने कहा कि बीपीटीपीआईए का परीक्षा केंद्र बनाया जाना संस्थान और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है. परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ : घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी एक दिन पहले लौटी थी जमुई, एफएसएल जांच से खुलेगा मौत का राज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >