Chhath Puja in Jamui: नहाय-खाय के दिन घर में चल रही थी छठ की तैयारी, जमुई में बुझ गये 2 घरों के चिराग

Chhath Puja in Jamui: छठ घाट की साफ सफाई करने के दौरान चार युवक आहर में उतरे थे, जिसमें दो युवक सतीश और सचिन की डूबने से मौत हो गयी.

Chhath Puja in Jamui: बिहार के जमुई के सोनो प्रखंड स्थित चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजैया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों की मौत एक साथ हो गयी. इन दोनों युवकों की मौत आहर में डूबने से हुई है. जानकारी के अनुसार, दर्जनभर से अधिक युवक विजैया गांव के समीप स्थित मोरवैया आहर के छठ घाट की सफाई कर रहे थे, इसके बाद स्नान कर रहे 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक इलाजरत है.

छठ घाट की सफाई के लिए पानी में उतरे थे युवक

कई युवक उस आहर के छठ घाट की सफाई के बाद पानी में स्नान के लिए उतरे थे. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही आहर के समीप ग्रामीणों की भीड़ लग गई. अफरा तफरी के बीच ग्रामीण तैराकों ने बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों का शव और एक बेहोश हुए युवक को निकाला.

Chhath Puja in Jamui: गांव में पसरा सन्नाटा

मृतक युवक की पहचान विजैया गांव निवासी गेनो रविदास के पुत्र सतीश कुमार (18) और सुनील रविदास के पुत्र सचिन कुमार (20) के रूप में की गई है. वहीं मौत से बच कर निकले युवक की पहचान मुन्ना रविदास के पुत्र छोटेलाल दास के रूप में हुई है.

बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोरवैया आहर में होती है छठ पूजा

घटना की सूचना मिलते ही चरकापत्थर थाना से पुलिस पदाधिकारी प्रमोद राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा. ग्रामीणों ने घटना को लेकर बताया कि विजैया रविदास टोला का छठ मोरवैया आहर में होता है. आहर के जिस घाट पर छठ होना है उसकी सफाई के लिए टोला के आठ दस युवक शनिवार को घाट की सफाई में लग गए.

स्नान के लिए आहर में उतरे थे चार युवक

शनिवार को दोपहर तक घाट की सफाई के बाद कुछ युवक घर लौट आए, जबकि कुछ स्नान के लिए वहीं रुक गए. बताया जा रहा है कि चार युवक स्नान के लिए आहर में उतरे, जिसमें दो युवक सतीश और सचिन पानी में डूबने लगे. दोनों को पानी में डूबते देख एक अन्य युवक छोटेलाल उन्हें बचाने गया लेकिन वह सफल न हो सका और खुद पानी के भीतर के घास में उलझ गया. चौथा युवक जब शोर मचाया तब ग्रामीण वहां जुटे और फौरन पानी में उतरे.

सतीश और सचिन का शव निकलते ही पसरा मातम

छोटेलाल को जब निकाला गया तब वह सिर्फ बेहोश था उसे फौरन इलाज के लिए ले जाया गया. काफी मशक्कत के बाद पानी से सतीश और सचिन का शव बरामद हुआ. दोनों का शव बाहर आते ही उनके परिवार सदस्यों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. दुखद घटना से गांव में मातम छा गया. चार दिन के महापर्व छठ के पहले ही दिन हुए इस बेहद दुखद घटना से ग्रामीण शोक में है.

Also Read: Chhath Puja: शेरशाह सूरी ने 500 साल पहले खुदवाया था कुआं, छठ पूजा से जुड़ा कनेक्‍शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >