बालू गाड़ी से वसूली करने को लेकर थाने में दिया आवेदन

बालू स्टॉक प्वांइट से बालू ढोने वाले ट्रक से अवैध वसूली किए जाने को लेकर स्टॉक प्वांइट संचालक ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

झाझा. बालू स्टॉक प्वांइट से बालू ढोने वाले ट्रक से अवैध वसूली किए जाने को लेकर स्टॉक प्वांइट संचालक ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी स्टॉक प्वांइट संचालक रवि रौशन मिश्रा ने बताया कि मंझगांय घाट का बंदोबस्ती हमलोगों के पास है. यहां से बालू लोड कर जो ट्रक जाता है उस गाड़ी को तेतरिया गांव निवासी सोनू रावत व अन्य चार-पांच लोग बलियोटांड़ गांव के समीप रोकर जबरन वाहन चालक से राशि वसूली करता है. जब चालक के द्वारा रुपये नहीं दिया जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है और वाहन भी क्षतिग्रस्त किया जाता है. हमलोगों ने अपने स्तर से कई बार उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा है लेकिन उक्त लोग अपने कार्य से बाज नहीं आ रहे हैं. इस कारण से ट्रक चालक मेरे स्टॉक प्वांइट पर वाहन लेकर नहीं पहुंच रहा है, जिस कारण काफी हानि पहुंच रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >