मारपीट का लगाया आरोप

थानाक्षेत्र के धमना गांव में बकाया रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

झाझा. थानाक्षेत्र के धमना गांव में बकाया रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन देते उक्त गांव निवासी सुचो रावत ने बताया कि मैं अपने घर पर था. तभी गांव के ढोली गोंसाय और मन्नू गोंसाय घर पर आकर भाला व लोहे के रॉड से अचानक हमला कर दिया. मारपीट के बाद मुझे लहूलुहान कर दिया. मेरे पॉकेट से पांच हजार रुपये भी छीन लिया. उन्होंने बताया कि उन दोनों को बीस हजार रुपये उधार दिया था. उधार दिए रुपये मांगने पर उक्त दोनों ने घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने छानबीन की बात बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >