जमुई के लड़के को दिल्ली में हुआ प्यार, मंदिर में की दूसरी शादी

जमुई के लड़के को दिल्ली में हुआ प्यार, मंदिर में की दूसरी शादी

पहली पत्नी बच्चे को लेकर पहुंची गांव, अमारी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जमुई से रिपोर्ट,

जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में प्रेम, शादी और विवाद से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

मन्नू कुमार दिल्ली में करता मजदूरी

जानकारी के अनुसार अमारी गांव निवासी चरितर तांती का पुत्र मन्नू कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र निवासी रवीना कुमारी से हुई। रवीना पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी. दिल्ली में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में दोनों ने तेलडीहा मंदिर में शादी कर ली थी, जिसके बाद वे दिल्ली में किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे. इस दौरान उन्हें एक पुत्र हुआ जिसकी एक वर्ष की उम्र में मौत हो गई. बाद में एक और पुत्र का जन्म हुआ और दोनों साथ रह रहे थे.

इसी बीच कुछ दिन पहले मन्नू कुमार अपने भाई की शादी में शामिल होने गांव आया और यहीं रुक गया. आरोप है कि इसी दौरान परिजनों ने उसकी दूसरी शादी करा दी. जब इसकी जानकारी रवीना को मिली तो वह अपने एक माह के बच्चे को लेकर अमारी गांव पहुंच गई.

महिला ने मन्नू कुमार के घर के बाहर जमकर हंगामा किया. सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. रवीना ने खुद को मन्नू की पत्नी बताते हुए गोद में मौजूद बच्चे को उसका पुत्र बताया. महिला ने डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी.

पीड़िता ने बताया कि बुधवार को उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था और कहा गया था कि मन्नू के आने पर बुलाया जाएगा. लेकिन शुक्रवार दोपहर जब वह दोबारा घर पहुंची तो विवाद बढ़ गया और गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. फिलहाल मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >