वाहन के धक्के से बाइक सवार साला की मौत, बहनोई घायल

दादपुर-काबर मुख्य सड़क के मछिंदरा गांव स्थित यक्षराजस्थान के समीप कार के धक्के से बाइक से जा रहे साला की मौत हो गयी, जबकि बहनोई जख्मी हो गया.

झाझा. दादपुर-काबर मुख्य सड़क के मछिंदरा गांव स्थित यक्षराजस्थान के समीप मंगलवार दोपहर को बाइक सवार साला- बहनोई को अनियंत्रित वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. इस कारण सड़क पर साला और बहनोई गिर गये. उसे रोंदते हुए अनियंत्रित वाहन फरार हो गया. घटनास्थल पर ही साला की मौत हो गयी, जबकि गंभीरावस्था में बहनोई को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल लाया. मृतक साला की पहचान प्रखंड क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत पिरूआडीह गांव निवासी मोहन यादव के रूप में की गयी है, जबकि बहनोई थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव निवासी अशोक यादव है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पुलिस को दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए 112 नंबर पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशोक यादव को रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सड़क दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को मिलते ही पुलिस व परिजन घटनास्थल पर पहुंची. परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही स्वजनों ने ट्रैफिक व्यवस्था के नियमों का विरोध करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. घटना स्थल पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना की सूचना नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ को मिलने के बाद उन्होंने भी परिजन को समझाया- बुझाया व ढांढस बंधाया. घटना को लेकर मृतक के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि मंगलवार को 10-11 बजे के आसपास मेरे पिताजी बाइक लेकर मांगोबंदर जा रहे थे. तभी यह घटना घट गयी. परिजन ने सरकार से आर्थिक मुआवजे की मांग किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पिरूआडीह गांव निवासी मोहन यादव की मृत्यु हो गई है .शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है .पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

कार पलटने से सात घायल, रेफर

चकाई. चकाई-जमुआ मुख्य मार्ग के गोविंदोडीह के समीप सोमवार को कार पलटने से उसपर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दुर्घटना में घायल अंजली कुमारी, उर्मिला देवी, अमृता कुमारी, प्रिंस कुमार, रामबली तुरी, संजना कुमारी, पूनम कुमारी साकिन जमाडाबर जिला धनबाद क़ो चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों क़ो बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सभी घायल कार द्वारा एक शादी समारोह में भाग लेकर जमुई से धनबाद वापस लौट रहे थे. इसी बीच गोविंदोडीह के पास चालक क़ो अचानक झपकी आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. पुलिस मामले कि जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >