जमुई. जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 11 अप्रैल को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय द्वारा सूचना जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, यह जॉब कैंप सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे भाग लेकर रोजगार पाने का मौका हासिल कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा. उन्होंने बताया कि कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी एचआरवीएस इण्डीया पीभीटी. एलटीडी द्वारा ऑपरेटर के 35 पदों पर भर्ती की जायेगी. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गयी है. चयनित उम्मीदवारों को 17,956 रुपये से 24,216 रुपये तक मासिक वेतन दिया जायेगा. कार्यस्थल राजस्थान रहेगा और यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने से पूर्व अभ्यर्थियों को एनशीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. उन्होंने योग्य युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.
जमुई में 11 को लगेगा जॉब कैंप, 35 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 11 अप्रैल को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा.
