64 करोड़ की लागत से बरनार नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

बरनार नदी पर सोनो चुरहेत के बीच बने काजवे और बेली पुल के क्षतिग्रस्त होने पर इसके समानांतर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का जो वादा आपलोगों से किया था उसे पूरा करने जा रहा हूं. उक्त बातें बुधवार को सूबे के विज्ञान, प्राैद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने सोनो के बरनार नदी किनारे एक जन सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही.

सोनो. बरनार नदी पर सोनो चुरहेत के बीच बने काजवे और बेली पुल के क्षतिग्रस्त होने पर इसके समानांतर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का जो वादा आपलोगों से किया था उसे पूरा करने जा रहा हूं. उक्त बातें बुधवार को सूबे के विज्ञान, प्राैद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने सोनो के बरनार नदी किनारे एक जन सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. वे सोनो चुरहेत के बीच बरनार नदी पर पुराने काजवे के समानांतर 64 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण के कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे थे. फीता काटकर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में बरनार काजवे के क्षतिग्रस्त होने पर मुझे काफी चिंता हुई थी. दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री को यहां लेकर आया और उन्होंने तत्क्षण बेली पुल बनवाकर यातायात सुचारू करने का निर्देश दिया. नवंबर में बेली पुल बनवाकर यातायात शुरू करवाया. दुर्भाग्य से बीते बरसात में बेली पुल का बेस भी क्षतिग्रस्त हो गया तभी मैने इसके समानांतर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का संकल्प लेते हुए आपसे वादा किया था. अब जल्द ही सोनो का यह लाइफलाइन आरसीसी पुल बन जायेगा जिससे नदी के उस पार यातायात और भी सुगम होगा. सभा की अध्यक्षता जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने की, जबकि मंच का संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया. सभा को जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्णवाल, राजेंद्र दास, आलमगीर अंसारी, देवेंद्र सिंह, मो नुरुल, प्रकाश दास, उदो अंसारी व धर्मेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया.

मौके पर ये थे उपस्थित

बीडीओ मो मोइनुद्दीन, बीपीआरओ उपेंद्र वर्मा, पीओ संजय कुमार, पुल निर्माण निगम के अभियंता, जमुई नगर परिषद अध्यक्ष मो हलिम, गेना मांझी, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रभु राम, पंचानंद सिंह, राजीव सिंह, अनिल सिंह, टुनटुन राय, मुन्ना राम, बैजन्ती देवी, दिलीप कुमार, रिंटू मंडल, मोनू पांडेय, गजेंद्र यादव, संतोष भगत, ललन मिश्रा, सिप्पु सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

600 मीटर लंबा बनेगा आरसीसी पुल

लगभग 64 करोड़ की लागत से बरनार नदी पर सोनो चुरहेत के बीच पुराने काजवे के समानांतर बनने वाले इस उच्च स्तरीय आरसीसी पुल की लंबाई लगभग 600 मीटर होगा. जानकार की मानें तो पुल में 25 स्पैल होंगे और प्रत्येक स्पैल के बीच की दूरी 24 मीटर की होगी. पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के भागलपुर कार्य प्रमंडल द्वारा बनाया जायेगा जिसका वित्तीय संपोषण नाबार्ड करेगी.

सोनो को जल्द मिलेगा डिग्री कॉलेज की सौगात, स्थापित होंगे उद्योग

सोनो. स्थानीय विधायक सह मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सोनो को जल्द ही डिग्री कॉलेज की सौगात मिलेगी. वे सोनो नदी किनारे सभा को संबोधित करते हुए बता रहे थे. उन्होंने कहा कि बरनार जलाशय बनने की बाधाएं दूर की गयी हैं जल्द ही इसका टेंडर निकलेगा जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. जमुई में मेडिकल कॉलेज और चकाई में एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बनाया जा रहा है. अब सोनो में औद्योगिक संभावना की तलाश की जा रही है. यहां उद्योग से रोजगार के बड़े अवसर मिल सकेंगे. चकाई विधान सभा में 327 आहर और पोखर का टेंडर हुआ है जो अपने आप में मील का पत्थर साबित होगा. नीतीश कुमार द्वारा बहुत ही बेहतर कार्य किया जा रहा है.

जरूरत पड़ी तो टीम के साथ सरहद पर लड़ने जाऊंगा

मंत्री सुमित सिंह ने भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर कहा कि देश को जब भी जरूरत होगी वे अपनी पूरी टीम के साथ सरहद पर दुश्मन से लड़ने पहुंच जायेंगे. उन्होंने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों के ध्वस्त करने पर उनकी तारीफ करते हुए उक्त बातें कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >