रोजगार मेला में 11 अभ्यर्थी चयनित

बेरोजगारी के दौर में श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय के द्वारा शनिवार को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया.

जमुई. बेरोजगारी के दौर में श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय के द्वारा शनिवार को संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान मेला में जिले भर से कुल 35 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से 11 युवाओं का चयन मौके पर ही किया गया. जानकारी देते जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि यह जॉब कैंप युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ���ा, इसमें चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और दक्षता से संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >