जमुई घटना पर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा, बोले- 'बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं', सरकार से की ये मांग

बिहार के जमुई में कक्षा 10 के दो छात्रों से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. इसी बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने घटना पर नाराजगी जाहिर की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

जमुई में एक बेटी के साथ हुई बदसलूकी ने पूरे बिहार का खून खौला कर रख दिया है. इस बार आक्रोश सिर्फ सड़कों या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. भोजपुरी सिनेमा के 'ट्रेंडिंग स्टार' खेसारी लाल यादव का गुस्सा भी चरम पर पहुंच चुका है.

जमुई घटना पर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा

खेसारी लाल यादव ने एक्स पर एक ट्वीट किया और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "जमुई की इस घटना ने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है. एक बेटी के साथ हुई ऐसी दरिंदगी को देखकर मेरा खून खौल रहा है. दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता. सरकार और प्रशासन से मेरी बिल्कुल साफ मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले. बेटियों के सम्मान और उनकी सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

भोजपुरी स्टार ने एक नोट भी लास्ट में लिखा. जिसमें था- ''नोट: बच्ची की प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करते हुए हमने वो वीडियो डिलीट कर दिया है! लेकिन हम उस दरिंदे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं!"

जमुई घटना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

बिहार के जमुई में कक्षा 10 के दो छात्रों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और परेशान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में एक छात्र और एक छात्रा के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बिहार पुलिस को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

मामले को गंभीरता से लेते हुए जमुई पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 19 सितंबर शाम करीब 7 बजे हुई थी. अब जांच का फोकस इस बात पर भी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों और उसमें नजर आ रहे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: जमुई की घटना कोई पहली नहीं... बिहार में पहले भी सामने आए ऐसे मामले, जानें कब क्या हुआ और फिर क्या एक्शन लिए गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >