जमुई एनकाउंटर: तेजस्वी यादव बोले- एनकाउंटर नहीं 7-8 लोगों को फांसी पर चढ़ाना चाहिए, धर्म, जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता

Tejashwi Yadav On Nandan Yadav Encounter: जमुई एनकाउंटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों को सीधे फांसी देनी चाहिए. तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और सरकार को कठघरे में खड़ा किया.

Tejashwi Yadav On Nandan Yadav Encounter: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सीधे फांसी देनी चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि आरोपी किसी भी धर्म या जाति का हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

7-8 लोगों को फांसी पर चढ़ाना चाहिए- तेजस्वी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो सामने आया, उसने बिहार को शर्मसार किया है.

तेजस्वी ने कहा कि ऐसे मामलों में जाति और धर्म नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना में शामिल 7-8 लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आगे कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे.

तेजस्वी ने कहा- बिहार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं

तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं.

तेजस्वी ने करीब एक महीने की अखबार की कतरनें भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाईं. उनका दावा था कि बिहार के अलग-अलग जिलों से हत्या, अपराध और लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इन मामलों में पुलिस ने क्या कार्रवाई की और उसका नतीजा क्या निकला?

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जमुई की घटना कोई अकेला मामला नहीं है. उन्होंने अलग-अलग जिलों की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बिहार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की बात करते हैं. लेकिन दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इन घटनाओं पर कार्रवाई का नतीजा क्या निकला?

मांझी ने तेजस्वी पर कसा था तंज

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नंदन यादव के एनकाउंटर को लेकर तेजस्वी यादव पर तंज कसा था. मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि तेजस्वी अब यह कह सकते हैं कि ‘सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.’ मांझी ने तेजस्वी से अपने ‘भाइयों’ को सचेत करने की बात कही थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘HAM बोलते नहीं, करके दिखलाते हैं.’

वायरल वीडियो के बाद सामने आया था मामला

जमुई में 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी हुई थी. दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया.

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की. मामले में POCSO समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ. उसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: जमुई कांड: छात्रा को बैड टच करने वाले के एनकाउंटर की पूरी कहानी, इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे मारी पैर में गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >