बिहार में उद्यमियों को मिलेगी 5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, पूर्वी भारत का बनेगा इंडस्ट्रियल हब, मिलेगा बंपर रोजगार

Industry In Bihar: बिहार में उद्यमियों को करोड़ों रुपये सब्सिडी देने की तैयारी की गई है. राज्य में एक करोड़ रोजगार, एक करोड़ एमएसएमई और हर जिले में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की तैयारी की गई है. इस तरह से निवेश को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की ओर से प्लानिंग की गई है.

Industry In Bihar: बिहार में उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी क्रम में राज्य को पूर्वी भारत का प्रमुख औद्योगिक और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'बिहार एमएसएमई नीति-2026' सार्वजनिक कर दी गई है. नीति के मसौदे में अगले पांच सालों के लिए कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए गए हैं.

इनमें एक करोड़ एमएसएमई यूनिट्स का फॉरमल रजिस्ट्रेशन, एक करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन, 500 एमएसएमई यूनिट्स को वैश्विक वैल्यू चेन से जोड़ना, हर साल एक लाख उद्यमियों को इंडस्ट्री 4.0 की ट्रेनिंग देना और कोसी, भागलपुर, मुंगेर और पूर्णिया में चार टेक्नोलॉजी और एक्सटेंशन सेंटर स्थापित करना शामिल है.

किसे-कितनी मिलेगी सब्सिडी?

जानकारी के मुताबिक, नीति में निवेशकों के लिए बड़े वित्तीय प्रोत्साहन का प्रस्ताव रखा गया है. बी कैटेगरी के जिलों में उद्योग लगाने पर स्थिर पूंजी निवेश का 30 प्रतिशत और ए कैटेगरी के जिलों में 25 प्रतिशत पूंजी सब्सिडी मिलेगी. इसके तहत सूक्ष्म उद्यमों को अधिकतम 25 लाख रुपये, लघु उद्यमों को अधिकतम 1.5 करोड़ रुपये और मध्यम उद्यमों को अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक की पूंजी सब्सिडी दी जायेगी.

महिला और ट्रांसजेंडरों के लिए के लिए भी प्रस्ताव

महिला, एससी, एसटी, बीसी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उद्यमियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त पूंजी सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. नई यूनिट्स को पहले तीन सालों तक कर्मचारियों के ईपीएफ में नियोक्ता अंशदान की प्रतिपूर्ति की जायेगी. इसके अलावा तीन साल तक बिजली शुल्क पर 20 प्रतिशत सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्लांट पर 25 प्रतिशत (अधिकतम पांच लाख रुपये), ऊर्जा एवं जल ऑडिट पर 75 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये) और स्टाम्प ड्यूटी की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है.

नीति में राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन के लिए अधिकतम दो लाख रुपये, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन के लिए 10 लाख रुपये, पेटेंट रजिस्ट्रेशन पर 75 प्रतिशत (अधिकतम 3 लाख रुपये), ट्रेडमार्क और जीआई पंजीकरण पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 25 हजार रुपये) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनाने पर 75 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख रुपये) तक की सहायता का भी प्रस्ताव है.

इतने दिनों में देना है सुझाव

उद्योग विभाग ने इस नई नीति पर सभी स्टेकहोल्डर्स से सुझाव आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व्यक्ति ड्राफ्ट जारी होने के 15 कार्य दिवस के अंदर ई-मेल से अपने सुझाव भेज सकते हैं. सुझावों के आधार पर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.

Also Read: बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >