पटना में छह साल के बेटे के सामने मां की ईंट पत्थरों से कूच कर हत्या, पति समेत सभी आरोपित फरार

घरेलू विवाद में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. उसे पहले लाठियों से मारा गया, फिर ईंट से कुचल डाला गया. यह सब वारदात उसके छह साल के बेटे के सामने हुआ. पीटनेवालों में उसका पति भी शामिल था जिसने कुछ साल पहले ही भाई की मौत के बाद भाभी से शादी की थी.

पटना. घरेलू विवाद में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. उसे पहले लाठियों से मारा गया, फिर ईंट से कुचल डाला गया. यह सब वारदात उसके छह साल के बेटे के सामने हुआ. पीटनेवालों में उसका पति भी शामिल था जिसने कुछ साल पहले ही भाई की मौत के बाद भाभी से शादी की थी. दिल को दहला देने वाली यह घटना पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र की है. फतुहा के जफराबाद प्रवीण चक मोहल्ले में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने विवाहिता की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. महिला की हत्या उसके बच्चे के सामने की गयी. मां को मरता देख बच्चा बेसुध हो गया. मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

आठ साल पहले हुई थी पहली शादी

बताया जाता है कि फतुहा के अब्दाल चक निवासी सोनम देवी की हत्या उनके परिजनों ने ही कर दी है. 8 वर्ष पूर्व सोनम देवी की शादी जफराबाद प्रवीण चक निवासी देवा लाल के साथ हुई थी. पति की मौत हो जाने पर उसने अपने छोटे देवर सेवालाल के साथ शादी कर ली थी. भाभी से शादी कर लेने के बाद सेवालाल ने सोनम को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली. सोनम देवी और उसके सौतन के बीच अक्सर विवाद होता था. इसी बात को लेकर सोनम का अपने पति और ससुराल वालों के साथ भी झगड़ा होता रहता था. कहा जाता है कि पति सेवालाल उसे अक्सर प्रताड़ित करता रहता था. पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय फतुहा थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी.

छह साल के बेटे के सामने शुरू हुई पिटाई

मंगलवार को जब थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की बात सेवालाल को पता चली तो उसने प्रतिशोध में सोनम देवी की लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. लाठी की पिटाई से जब वो बेसुध हो गयी तो सेवालाल ने ईंट पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी. यह सब सोनम देवी के छह साल के बेटे विवेक कुमार के सामने हुआ. मां की हत्या करते वो अपने चाचा को देखता रहा. पुलिस जब पहुंची तो मां के शव के पास वो बेसुध पड़ा हुआ था. परिवार के बाकी सदस्य घर छोड़ कर भाग गये थे.

बेटे ने पुलिस को बतायी पूरी बात

सोनम देवी के छह वर्षीय पुत्र और घटना के प्रत्यक्षदर्शी विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को उसके सामने मार डाला गया. परिवार के सदस्यों पर ही उसकी मां को ईंट पत्थर से कूच कर मार डाला. विवेक का प्रलाप सुनकर वहां मौजूद सभी भावुक हो गये. मौके पर मौजूद फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जायेगा. फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जायेगा. उन्होंने विवेक को न्याय का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >